दोस्तों अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। तो भारत में Home Guard भर्ती उन सभी युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो समाज सेवा, अनुशासन और सुरक्षा बलों में योगदान देना चाहते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले सबसे जरूरी बात होती है – Home Guard Eligibility को सही तरीके से समझना।
इस आर्टिकल में हम आपको Home Guard Eligibility, उम्र सीमा, शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक मानकों की पूरी जानकारी सरल भाषा में बताये हैं।
Home Guard Eligibility क्या होती है?
Home Guard Eligibility का मतलब उन सभी शर्तों को पूरा करना है जिन्हें पूरा करने के बाद हीं कोई भी उम्मीदवार Home Guard भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। इन शर्तों में मुख्य रूप से उम्र, शिक्षा, शारीरिक फिटनेस और मेडिकल मानक शामिल होते हैं। हर राज्य अपनी जरूरत के अनुसार नियमों में थोड़ा-बहुत बदलाव कर सकता है, लेकिन आधारभूत मानक लगभग समान रहते हैं।
Home Guard Eligibility
सामान्य रूप से Home Guard Eligibility में निम्न बातें शामिल होती हैं:-
- आपको भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी होनी चाहिए।
- आपकी उम्र तय उम्र सीमा के भीतर होना।
- शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना चाहिए।
- पुलिस सत्यापन में सही पाया जाना चाहिए।
इन सभी बिंदुओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार हीं आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल हो पाते हैं।
Home Guard Age Limit – आयु सीमा की जानकारी
Home Guard Age Limit भर्ती का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अधिकांश राज्यों में आयु सीमा इस प्रकार होती है:-
- न्यूनतम उम्र सिमा: 18 वर्ष
- अधिकतम उम्र सिमा: 40 से 45 वर्ष (राज्य के अनुसार)
कुछ विशेष श्रेणियों के उम्मीदवार जैसे – SC/ST/OBC को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिल सकती है। इसलिए आपलोग आवेदन करने से पहले हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
Home Guard Educational Qualification – शैक्षणिक योग्यता
Home Guard Educational Qualification आमतौर पर बहुत अधिक नहीं होती, ताकि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन कर सकें।
सामान्य तौर पर:-
- उम्मीदवार का कम से कम 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी रहता है।
- कुछ राज्यों में केवल साक्षर होना भी पर्याप्त माना जाता है।
यह योग्यता Home Guard की प्रकृति को देखते हुए तय की जाती है, क्योंकि इसमें फील्ड ड्यूटी और ट्रेनिंग ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।
Home Guard Physical Eligibility – शारीरिक मानक
Home Guard भर्ती में Home Guard Physical Eligibility सबसे अहम चरण माना जाता है। क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से ड्यूटी के लिए सक्षम है। इसमें मुख्य रूप से लंबाई, वजन, सीना और सहनशक्ति की जांच की जाती है।
Home Guard Height Weight Eligibility – लंबाई और वजन
Home Guard Height Weight Eligibility पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग रहती है।
सामान्य मानक (अनुमानित):-
पुरुष उम्मीदवार
- लंबाई: लगभग 162–168 सेमी
- वजन: लंबाई और उम्र के अनुसार संतुलित
- सीना: सामान्य और फुलाकर माप
महिला उम्मीदवार
- लंबाई: लगभग 150–155 सेमी
- वजन: मेडिकल मानकों के अनुसार
इन मानकों का उद्देश्य यह देखना होता है कि उम्मीदवार फील्ड में लंबे समय तक काम कर सकता है या नहीं।
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
Home Guard भर्ती में PET के अंतर्गत आमतौर पर शामिल होते हैं:
- दौड़
- लंबी कूद / ऊंची कूद
- सामान्य फिटनेस टेस्ट
जो उम्मीदवार Home Guard Physical Eligibility में सफल होते हैं, वही आगे मेडिकल जांच के लिए योग्य मने जाते हैं।
मेडिकल फिटनेस क्यों जरूरी है?
मेडिकल जांच का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि उम्मीदवार को:-
- कोई गंभीर बीमारी न हो
- आंखों और सुनने की क्षमता ठीक हो
- मानसिक रूप से संतुलित हो
मेडिकल में छोटी-मोटी कमियां कई बार स्वीकार कर ली जाती हैं, लेकिन गंभीर समस्या होने पर चयन रुक सकता है।
Home Guard भर्ती की तैयारी कैसे करें?
अगर आप Home Guard Eligibility को पूरा करते हैं, तो आप तैयारी अभी से हीं शुरू कर दें:-
- रोजाना दौड़े और एक्सरसाइज करें।
- संतुलित आहार लेते रहें।
- बेसिक जनरल नॉलेज की तयारी करते रहें।
- अनुशासन और समय की पाबंदी रखें।
सभी उम्मीदवारों अपनी तैयारी नोटिफिकेशन आने से पहले ही शुरू कर दें।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप समाज की सेवा करना चाहते हैं और अनुशासित जीवन जीना चाहते हैं, तो Home Guard भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका साबित होने वाला है। सही जानकारी और समय पर तैयारी के साथ Home Guard Eligibility को पूरा करना बिल्कुल संभव है।
FAQs – Home Guard Eligibility
Q1. Home Guard Eligibility क्या सभी राज्यों में समान होती है?
नहीं, मूल नियम समान होते हैं लेकिन कुछ शर्तें राज्य के अनुसार बदल सकती हैं।
Q2. Home Guard Age Limit में छूट मिलती है क्या?
हाँ, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है।
Q3. Home Guard Educational Qualification क्या बहुत ज्यादा होती है?
नहीं, आमतौर पर इसके लिए 8वीं या 10वीं पास होना पर्याप्त होता है।
Q4. Home Guard Physical Eligibility में फेल होने पर क्या दोबारा मौका मिलता है?
नहीं, यह पूरी तरह राज्य की भर्ती प्रक्रिया पर निर्भर करता है।
Q5. Home Guard Height Weight Eligibility में थोड़ा अंतर स्वीकार किया जाता है?
नहीं, कुछ मामलों में मेडिकल बोर्ड के निर्णय के अनुसार मामूली अंतर स्वीकार किया जा सकता है।
ऑफिसियल साइट – यहाँ क्लिक करें
इन्हें भी जरूर पढ़ें:-

Aditya Raj Verma – Target Board के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। वे भारत सरकार के सभी रोजगार समाचारों और डिजिटल इंडिया से जुड़ी हर अपडेट को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाने का मिशन रखते हैं।
पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में गहरी रुचि रखने वाले आदित्य ने Target Board की शुरुआत इस उद्देश्य से की कि देशभर के युवाओं को सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा जानकारी एक ही मंच पर मिल सके।
सरकारी नौकरियों (SSC, UPSC, रेलवे, बैंकिंग, राज्य भर्ती) पर उनकी विशेषज्ञता और गहन रिसर्च ने Target Board को एक विश्वसनीय प्लेटफ़ॉर्म बनाया है।
अपने लेखों में आदित्य राज वर्मा जटिल सरकारी नीतियों को सरल शब्दों में समझाते हैं, ताकि हर नागरिक जानकारी से सशक्त बन सके।
वे मानते हैं कि –
“जानकारी ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है।”
📍 Author Details
नाम: आदित्य राज वर्मा
पद: संस्थापक एवं प्रमुख लेखक, Target Board
रुचियाँ: पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, टेक्नोलॉजी, सरकारी नौकरियाँ, युवा सशक्तिकरण
भाषा: हिंदी
वेबसाइट: https://targetboard.in/


