झारखंड शिक्षक भर्ती 2023: खाली पदों के विरुद्ध JSSC ने जारी किया रिजल्ट, देखें लिस्ट। |
रांची। स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा के खाली पदों के लिए गृह विज्ञान विषय के लिए पेंडिंग अभ्यर्थियों का रिजल्ट पुनः जारी कर दिया गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शुक्रवार को प्रतीक्षा लिस्ट से अभ्यर्थियों का रिजल्ट जिलावार के रूप में जारी कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों, शिक्षक भर्ती 2016 के बाद की जा रही है। हालांकि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने यह बताया है कि होम साइंस रिजल्ट प्रकाशित की जाने का यह अंतिम नही है, अंतिम रिजल्ट का प्रकाशन कोटिवार चयनित अभ्यर्थियों की कम से कम अंको को प्रकाशित किया जाएगा। आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें की 2016 शिक्षक भर्ती को लेकर 15 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी कर दिया गया था।
NOTE: झारखंड वैकेंसी या झारखंड से संबंधित अन्य जानकारियों को हासिल करने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से अवश्य जुड़े।
आपको बता दें कि 2016 की नियोजन नीति के मुताबिक़ झारखंड के कुल 13 अनुसूचित जिलों के सभी तृतीय व चतुर्थ वर्गीय पदों को उसी जिले के लिए स्थानीय निवासियों के लिए आरक्षित किया गया था। वहीं गैर अनुसूचित जिले में बाहरी अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने की छूट दी गई थी। इसी नीति के मुताबिक़ वर्ष 2016 में अनुसूचित जिलों में 8,423 और गैर अनुसूचित जिलों में 9,149 पदों पर हाई स्कूल शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी।
13 अनुसूचित जिले के सभी तृतीय और चतुर्थ वर्गीय पदों को उसी जिले के लिए स्थानीय निवासियों के लिए आरक्षित किए जाने के विरोध में झारखंड हाई कोर्ट में सरकार को बदलने की प्रार्थना की गई थी। अदालत ने सुनवाई के दौरान शीर्ष सरकार को यह निर्देश दिया कि बची हुई वैकेंसी को तीन महीने में पूरी करें। वैकेंसी मेरिट लिस्ट के आधार पर पूरी करें. इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि जिनकी नियुक्ति हो चुकी है। वह सभी अभ्यर्थी सुरक्षित हैं।
NOTE: झारखंड वैकेंसी या झारखंड से संबंधित अन्य जानकारियों को हासिल करने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से अवश्य जुड़े।
निष्कर्ष
यह न्यूज़ मैंने किसी अन्य प्रोफेशनल वेबसाइट से ली है और आप लोग को इसके बारे में विस्तारित रूप से जानकारी दे रहे हैं। अतः आप सबसे निवेदन है कि आप अपने स्तर से इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पुष्टि कर ले तत्पश्चात आप इसकी पुष्टि करें।
Latest News..
- Jharkhand High Court Recruitment 2023: Apply Online Here.
- JAC 12th Arts Commerce Result Date 2023: इस तिथि को जारी होगा रिजल्ट।
- JAC 8th 9th 11th Result Date 2023: 8वीं 9वीं एंव 11वीं रिजल्ट तिथि घोषित, जाने कब आएगा रिजल्ट।